Bihar Assembly Election 2020: आरजेडी छोड़ने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने CM नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, सियासी हलचल तेज
बिहार में इस साल होने वाले चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में हलचल तेज है. पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद को पत्र भेजकर पार्टी से इस्तीफा दे चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर कुछ मांगें रखी हैं. इससे पहले लालू प्रसाद ने भी सिंह के इस्तीफे के बाद गुरुवार को उन्हें पत्र लिखा था, लेकिन सिंह ने अब तक उसका कोई जवाब नहीं दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि वैशाली गणतंत्र की जननी है. उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे 15 अगस्त को पटना में और 26 जनवरी को वैशाली में राष्ट्रध्वज फहराने का फैसला करें. उन्होंने इसके लिए 2000 के पहले झारखंड बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा है कि तब 26 जनवरी को रांची में झंडोत्तोलन होता था.