मनोरंजन

Monalisa Hot Bhojpuri Song: आदित्य नारायण और मोनालिसा इस रोमांटिक गाने में किस करते आए नजर

मोनालिसा का एक और गाना काफी वायरल हो रहा है. इस गाने में मोनालिसा संग सिंगर आदित्य नारायण नजर आ रहे हैं. दोनों का ये गाना लोग काफी पसंद कर रहें हैं.

Monalisa Hot Bhojpuri Song: आदित्य नारायण और मोनालिसा इस रोमांटिक गाने में किस करते आए नजर
मोनालिसा और आदित्य नारायण गाना (Image Credit: YouTube)

Monalisa Hot Bhojpuri Song: मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं ने लोगों को घायल करने का हुनर बखूबी जानती हैं. अपने कातिलाना डांस और हॉट अंदाज से लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं. भोजपुरी फिल्मों में तो मोनालिसा के नाम का डंका बजता है. मेकर्स उनके नाम पर फिल्में हिट करा जाते हैं. मोनालिसा जिस फिल्म में होती हैं. 3 से 4 गाने उनके ऊपर ही फिल्माए जाते हैं. यही वजह है कि मोनालिसा के गाने आए दिन चर्चा बटोरते रहते हैं. ऐसे में मोनालिसा का एक और गाना काफी वायरल हो रहा है. इस गाने में मोनालिसा संग सिंगर आदित्य नारायण नजर आ रहे हैं. दोनों का ये गाना लोग काफी पसंद कर रहें हैं. वैसे ये 5 साल पुराना गाना है.

मूड बिगाड़ेलू नाम का ये गाना यूट्यूब पर छाया है. आदित्य नारायण ना केवल इस गाने में नजर आ रहे हैं बल्कि उन्होंने इसे गुनगुनाया भी है. आदित्य का ये गाना काफी मस्ती भरा है. जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे. तो वहीं मोनालिसा की दमदार परफॉरमेंस गाने में चार चांद लगा रही है. यह भी पढ़े: Monalisa Hot Bhojpuri Song: मोनालिसा का ये बोल्ड भोजपुरी गाना है बेहद फेमस, अंदाजा उड़ा देगा आपके होश

मोनालिसा इन दिनों जहां टीवी की दुनिया में छाई हुई हैं वहीं आदित्य नारायण भी बतौर होस्ट कई सिंगिंग रियलिटी शो के साथ जुड़े रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).