बॉलीवुड

Akshay Kumar और प्रियदर्शन की फिर बनने जा रही है जोड़ी, अगले साल शुरू होगी फिल्म

प्रियदर्शन ने साफ किया कि अक्षय और मैं नई फिल्म में साथ काम करने वाले हैं. जिसकी शूटिंग इस साल के दिसंबर महीने से शुरू होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस के चलते मेरी फिल्में डिले हो गई हैं.

Akshay Kumar और प्रियदर्शन की फिर बनने जा रही है जोड़ी, अगले साल शुरू होगी फिल्म
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन (Image Credit: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की जोड़ी हमेशा से ही इंडियन सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देते आए हैं. हेरा फेरी से शुरू हुआ ये सिलसिला भूलभुलैया तक चलता आया है. हालांकि पिछले कई सालों से दोनों ने साथ काम नहीं किया है. लेकिन अब इनकी जोड़ी एक बार फिर बनने जा रही हैं. क्योंकि अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की नई फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. इस बात की जानकारी खुद प्रियदर्शन ने दी है. खबर के मुताबिक ये फिल्म अगले साल 2021 में शुरू होने जा रही है.

मिडडे से खास बात करते हुए प्रियदर्शन ने साफ किया कि अक्षय और मैं नई फिल्म में साथ काम करने वाले हैं. जिसकी शूटिंग इस साल के दिसंबर महीने से शुरू होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस के चलते मेरी फिल्में डिले हो गई हैं. ऐसे में अब ये फिल्म अगले साल जुलाई और अगस्त में में शूट की जाएगी. वही जब प्रियदर्शन से अक्षय कुमार संग इतने लंबे समय बाद काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इतने सालो में मुझे ये डर था कि क्या मेरे पास सही सब्जेक्ट है उनसे संपर्क करने का. उनके दरवाजे मेरे लिए हमेशा खुले हैं लेकिन मैं ही उनके पास नहीं गया. वो आज भी पहले जैसे ही हैं हमेशा एक अच्छे कंटेट की तलाश में रहते हैं.

आगे बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि बॉलीवुड में मेरा अनुभव थोड़ा खट्टा रहा है. बहुत सारी फिल्मों में काम करने के बावजूद उन स्टार्स के पास दोबारा पहुंच पाने में मुश्किल होती हैं. मैं किसी के सामने भीख नहीं मांगना चाहता कि वो मेरे साथ काम करें. मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं जो मेरे साथ टीम की तरह काम करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).