देश

Kanpur Dehat: सीलबंद 'खट्टा मीठा' नमकीन के पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग उत्पाद के बैच नंबर, पैकेजिंग प्रक्रिया और सप्लाई चेन की जांच कर रहा है. रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि लापरवाही कहां हुई और उसके अनुसार संबंधित पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Kanpur Dehat: सीलबंद 'खट्टा मीठा' नमकीन के पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

Dead Mouse Found Inside Sealed Khatta Meetha Namkeen Packet in Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसे एक ब्रांडेड 'खट्टा मीठा' नमकीन के सीलबंद पैकेट के अंदर मरा हुआ चूहे का बच्चा मिला. घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: कानपुर देहात में ब्रांडेड नमकीन के सीलबंद पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा; वीडियो हुआ वायरल

बच्चों के लिए खरीदा था नमकीन, पैकेट खोलते ही उड़ गए होश

जानकारी के मुताबिक, राजपुर कस्बे की नई बस्ती निवासी जावेद खान ने मुगल रोड स्थित एक किराना दुकान से 80 रुपये का खट्टा मीठा नमकीन का पैकेट खरीदा था. उन्होंने बताया कि यह नमकीन बच्चों के लिए खरीदा गया था. दुकान के बाहर ही पैकेट खोलकर जैसे ही उन्होंने खाना शुरू किया, तभी उनकी नजर पैकेट के अंदर पड़े मरे हुए चूहे के बच्चे पर पड़ी.

दुकानदार से की शिकायत, मौके पर जुटी भीड़

मामले का पता चलते ही जावेद खान ने तुरंत दुकानदार को बुलाकर सीलबंद पैकेट में मिले मरे हुए चूहे को दिखाया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जावेद ने कहा कि अगर यह दूषित नमकीन बिना देखे बच्चे खा लेते तो उनकी सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था. इसके बाद उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. विभाग ने संबंधित उत्पाद और अन्य आवश्यक नमूने भी एकत्र किए हैं. अब यह पता लगाया जाएगा कि पैकेट में दूषित सामग्री निर्माण (Manufacturing), पैकेजिंग (Packaging) या भंडारण (Storage) के दौरान पहुंची.

 

 

कानपुर में सीलबंद नमकीन के पैकेट में कथित तौर पर मरा हुआ चूहा मिला:

अधिकारियों ने क्या कहा?

कानपुर देहात के अपर खाद्य आयुक्त राम अवतार ने कहा कि उन्हें सीलबंद नमकीन के पैकेट में मरे हुए चूहे का मामला संज्ञान में आया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के साथ एक जांच टीम भेजी गई है. जांच पूरी होने के बाद यदि आवश्यकता हुई तो संबंधित कंपनी के मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग उत्पाद के बैच नंबर, पैकेजिंग प्रक्रिया और सप्लाई चेन की जांच कर रहा है. रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि लापरवाही कहां हुई और उसके अनुसार संबंधित पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2026 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).