Aditya Paudwal Passes Away: मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का हुआ निधन, कई दिनों से थे बीमार
खबर के मुताबिक आदित्य कई महीनों से बीमार चल रहे थे. वो किडनी की समस्या से जूझ रहें थे. जिसके बाद आज सुबह का निधन हो गया.
साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बुरे सालों में से एक साबित होता जा रहा है इंडस्ट्री ने अब तक अपने कई कीमती चेहरे खो दिए हैं. ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि नामी सिंगर अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) के बेटे आदित्य पौडवाल (Aditya Paudwal) का निधन हो गया है. ABP माझा की खबर के मुताबिक आदित्य कई महीनों से बीमार चल रहे थे. वो किडनी की समस्या से जूझ रहें थे. जिसके बाद आज सुबह का निधन हो गया. 35 साल के आदित्य भी पेशे भी संगीतकार थे.
आदित्य ने फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ठाकरे के गाने साहेब तू के लिए बतौर म्यूजिक अरेंजर और प्रोड्यूसर काम किया था. लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रहें.
LIVE BLOG | अनुराधा पौडवाल यांचा मुलगा आदित्य पौडवाल याचे आज पहाटे निधन, ते 35 वर्षांचे होते, अनेक महिने ते आजारी होते, मूत्रपिंड निकामी झाल्यानं निधन #anuradhapaudwal pic.twitter.com/9NXcoof5B7
— ABP माझा (@abpmajhatv) September 12, 2020
अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर किसी शुरुआत बॉलीवुड में बतौर सिंगर की थी. जिसके बाद उनका रुझान भक्ति गीतों की ओर झुकता गया. अनुराधा जी ने एक बढ़कर एक गाने गाए हैं. उन्हें पद्म श्री के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. उनके बेटे के निधन पर हम भी शोक जाहिर करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

