बॉलीवुड

Vidyut Jammwal Is Dating Someone: विद्युत जामवाल को हुआ प्यार, एक्टर ने खुद किया खुलासा

द्युत जामवाल का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. विद्युत जामवाल की कोस्टार अदा शर्मा को लेकर भी लोगों ने काफी बातें कही. लेकिन दोनों ने पूरे मामले पर चुप्पी बनाए रखी.

Vidyut Jammwal Is Dating Someone: विद्युत जामवाल को हुआ प्यार, एक्टर ने खुद किया खुलासा
अभिनेता विद्युत् जामवाल (फाइल फोटो)

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन हीरोज में से एक विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने अब अपने रिलेशन स्टेट्स को लेकर खुलासा किया है. एक्टर ने खुद ये बात कबूल की है कि वो किसी के साथ रिलेशन में हैं. दरअसल बॉलीवुड स्टार्स के अफेयर की खबरें आना आम बात है लेकिन कोई स्टार सामने से इस बात को कबूल करता है तो उसे बड़ी बात माना जाता है. दरअसल विद्युत जामवाल ने एक चैट शो में इंटरनेशनल एक्शन आइकॉन माइकल जाई वाईट से बात करते हुए इस बात को कबूल किया है कि वो किसी की साथ रिलेशन में हैं.

विद्युत ने कहा कि उन्होंने अभी हाल ही में उस लड़की के साथ घुलना मिलना शुरू किया है. ये पहली बार है जब वो किसी को अपने रिलेशन के बारे में बता रहें हैं. विद्युत ने माना कि वो उस लड़की को काफी पसंद करते हैं. विद्युत ने कहा कि वो अपने दिल का हाल पहली बार किसी के सामने रख रहें हैं. यह भी पढ़े: विद्युत जामवाल के नाम जुड़ी बड़ी कामयाबी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इस लिस्ट में आया नाम

आपको बता दे कि विद्युत जामवाल का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. विद्युत जामवाल की कोस्टार अदा शर्मा को लेकर भी लोगों ने काफी बातें कही. लेकिन दोनों ने पूरे मामले पर चुप्पी बनाए रखी. हालांकि पिछले कुछ दिनों में विद्युत जामवाल की पॉपुलारिटी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. उनकी OTT पर हालिया रिलीज फिल्म खुदा हाफिज को लोगों ने काफी पसंद किया. जिसे देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान किया है. जाहिर है इस खबर को जानकार विद्युत जामवाल के फैंस बेहद ही खुद होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).