Humko Tum Mil Gaye: हिना खान और धीरज धूपर के म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक आया सामने
इस टीजर में हिना संग धीरज की जोड़ी देखते ही बन रही है. म्यूजिक वीडियो में हिना कमाल की खूबसूरत लग रही हैं वहीं धीरज भी काफी हैंडसम दिखाई दे रहें हैं.
टीवी शो नागिन 5 (Naagin 5) में हिना खान (Hina Khan) संग नजर आए धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की जोड़ी को सभी ने खूब पसंद किया था. ऐसे में इनकी ये जोड़ी अब एक बार फिर कमाल दिखाने को तैयार है. दोनों इस बार म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने जा रहे है. दोनों म्यूजिक वीडियो का नाम है हमको तुम मिल गए (Humko Tum Mil Gaye). कुछ दिन पहले ही हिना ने इस प्रोजेक्ट एक बारे में सभी को बताया था और साथ ही पोस्टर रिलीज किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने अब म्यूजिक वीडियो का टीजर रिविल किया है.
इस टीजर में हिना संग धीरज की जोड़ी देखते ही बन रही है. म्यूजिक वीडियो में हिना कमाल की खूबसूरत लग रही हैं वहीं धीरज भी काफी हैंडसम दिखाई दे रहें हैं. दोनों एक बार फिर साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. हिना और धीरज का ये म्यूजिक वीडियो 15 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है. यह भी पढ़े: Naagin 5: हिना खान ने सुपरनेचुरल शो की शूटिंग की खत्म, सेट से सामने आई खास फोटो
वैसे आपको बता दे कि इससे पहले हिना खान प्रियांक शर्मा के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आई थी. इस वीडियो को भी फैंस ने काफी प्यार दिया था. हिना खान टीवी शो बिग बॉस 11 के बाद से एक बार फिर खबरों में बनी हुई है. पहले कसौटी जिंदगी के में कोमलिका बनकर लोगों को एंटरटेन किया फिर नागिन 5 अपने हुनर से सबको इम्प्रेस किया. हिना आने वाले समय में फैंस को कई सरप्राइज देने की तैयारी में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

