Donald Trump Health Update: कोरोना से संक्रमित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले-मुझे अब काफी बेहतर लग रहा है, हमें अमेरिका को महान बनाना है
पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी ने कहर बरपाया हुआ है. इस खतरनाक वायरस से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जब तक कोरोना की वैक्सीन बाजार में नहीं आती है जिससे राहत नहीं मिलने वाली है. इसी कड़ी में अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आयी है. दरअसल कोरोना से संक्रमित पाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तबियत में थोड़ा सुधार हुआ है. उन्होंने अपने स्वास्थ की जानकारी खुद दी है.