टीवी

The Kapil Sharma Show: न्यूज एंकर बने किकु शारदा ने डिबेट में मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा को हंसा-हंसाकर किया लोटपॉट, देखें Funny Video

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी मजेदार टीम के साथ अपने र्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और आए दिन कई विषयों पर हास्य भरे एपिसोड्स पेश करते हैं. हाल ही में कपिल के शो पर फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और अभिनेता मनोज बाजपेयी पहुंचे थे.

The Kapil Sharma Show: न्यूज एंकर बने किकु शारदा ने डिबेट में मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा को हंसा-हंसाकर किया लोटपॉट, देखें Funny Video
द कपिल शर्मा शो (Photo Credits: Instagram)

The Kapil Sharma Show Videos: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी मजेदार टीम के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और आए दिन कई विषयों पर हास्य भरे एपिसोड्स पेश करते हैं. हाल ही में कपिल के शो पर फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) और अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) पहुंचे थे. शो के सेट पर यहां वो हंस-हंसकर इतने लोटपोट हो गए कि कई दफा वो अपनी कुर्सी से उठकर टहलने लगे.

शो पर इस बार किकु शारदा न्यूज एंकर बने नजर आए वहीं सपना के किरदार में कृष्णा अभिषेक डिबेट में उनका साथ देते दिखे. इसी के साथ मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा भी इस चर्चा में पनेलिस्ट्स के रूप में नजर आए. इस दौरान किकु शारदा (Kiku Sharda) ने अपने कटाक्षपूर्ण अंदाज में न्यूज एंकर्स की नकल करते हुए कुछ इस तरह से चर्चा को लीड किया जिसे देखकर दर्शक भी हंसने लगे.

ये भी पढ़ें: द कपिल शर्मा शो की शूटिंग हुई शुरू, कॉमेडियन ने सेट से मेकअप करवाते हुए शेयर की फोटो

अनुभव ने शो के एक सीन को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "फनी भी है, देखा जाए." वीडियो में देखा गया कि अंत में होती है कपिल शर्मा की एंट्री जोकि नवजोत सिंह सिद्धू के रूप में आते हैं और उनकी एक्टिंग करके सभी का मनोरंजन करते हैं.

ज्ञात हो कि 'द कपिल शर्मा शो' हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है. अब दर्शकों को इस वीकेंड पर शो के इस एपिसोड का इंतजार है जहां कपिल, किकु और कृष्णा मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा संग दर्शकों को एंटरटेन करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).