Virat Kohli Playing For RCB In The IPL Since 2008: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन 2008 से लेकर 2025 तक विराट कोहली का सफर बेहद शानदार रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले कोहली आज लीग इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अब तक पूरे करियर में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. आईपीएल 2026 में एक बार फिर कोहली बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे और उनसे बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद रहेगी. Virat Kohli vs Rohit Sharma IPL Stats: विराट कोहली और रोहित शर्मा में किसका पलड़ा भारी, यहां देखें रन, रिकॉर्ड और कप्तानी के आकंड़ें
2008 में आरसीबी से जुड़कर शुरू हुआ सफर
विराट कोहली को साल 2008 में अंडर-19 ड्राफ्ट के जरिए आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया था. तब से लेकर अब तक वह इसी टीम का हिस्सा हैं. कोहली ने आरसीबी के लिए 282 मैचों में 9,085 रन बनाए हैं. अगर वह आईपीएल 2026 में 915 रन बना लेते हैं, तो एक टीम के लिए टी20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
शुरुआती सालों में दिखा संघर्ष और फिर उभरी चमक
साल 2008 में अपने डेब्यू सीजन में कोहली कुछ खास नहीं कर पाए और 13 मैचों में 165 रन ही बना सके. 2009 में उन्होंने 246 रन बनाए, जबकि 2010 में 307 रन के साथ उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखानी शुरू कर दी.
2011 से 2016 के बीच छाए विराट
साल 2011 में विराट कोहली ने 557 रन बनाकर बड़ा प्रभाव छोड़ा. 2013 में उन्होंने पहली बार 600 रन का आंकड़ा पार किया और 634 रन बनाए. इसके बाद 2016 का सीजन ऐतिहासिक रहा, जब कोहली ने रिकॉर्ड 973 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक जड़े, जो आज भी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है.
उतार-चढ़ाव के बाद फिर दिखा दम
2017 में कोहली का प्रदर्शन गिरा और उन्होंने 308 रन बनाए. हालांकि 2018 में 530 और 2019 में 464 रन बनाकर उन्होंने वापसी की. 2020 और 2021 में उनका प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा, जहां उन्होंने क्रमशः 466 और 405 रन बनाए.
हाल के सालों में फिर दिखी क्लास
2023 में कोहली ने शानदार वापसी करते हुए 639 रन बनाए. इसके बाद 2024 में उन्होंने 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती. वहीं 2025 में उन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे. कुल मिलाकर विराट कोहली 2008 से 2025 के बीच आईपीएल में 9,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. उनके नाम 8 शतक और 60 से ज्यादा अर्धशतक दर्ज हैं, जो उन्हें लीग के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल करता है.












QuickLY