टीवी

Bigg Boss 14: गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच शुरू हो गई है कोल्ड वॉर? एक्ट्रेस ने कहा- गली का गुंडा

सलमान गौहर से सिद्धार्थ को लेकर सवाल पूछते हैं. जिसपर गौहर एक बार फिर उन्हें गली का गुंडा कहकर बुलाती हैं. जिसके बाद वो कहती है कि मुझे गाली देने वाले से प्रॉब्लम है. तो वहीं सिद्धार्थ अपने बचाव में कहते है कि वो ऐसे ही हैं.

Bigg Boss 14: गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच शुरू हो गई है कोल्ड वॉर? एक्ट्रेस ने कहा- गली का गुंडा
सलमान खान के सामने भिड़े सिद्धार्थ और गौहर (Image Credit: Colors)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है. आज से छोटे परदे पर एंटरटेनमेंट एक्सप्रेस दौड़ने जा रही है. ऐसे में हर कोई बिग बॉस के नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित है. तो वहीं मेकर्स ने शो का नया टीजर सामने लाया है. जिसमें गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है. दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला जब बिग बॉस 13 में थे घर में उनके बर्ताव से गौहर काफी खफा रहती थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार उनके खिलाफ निशाना साधा था.

ऐसे में जब दोनों शो के प्रीमियर पर साथ पहुंचे तो इनके बीच जमकर खींचतान देखने को मिली. सलमान गौहर से सिद्धार्थ को लेकर सवाल पूछते हैं. जिसपर गौहर एक बार फिर उन्हें गली का गुंडा कहकर बुलाती हैं. जिसके बाद वो कहती है कि मुझे गाली देने वाले से प्रॉब्लम है. तो वहीं सिद्धार्थ अपने बचाव में कहते है कि वो ऐसे ही हैं. आप भी देखिए ये ख़ास वीडियो.

आपको बता दे कि सलमान खान का ये शो हर साल दर्शकों का एंटरटेन करते आया है. लेकिन कोरोना वायरस के दौर में जब सुरक्षा सबसे अहम हो रखी है. ऐसे में शो किस तरह का होगा और घर के अन्दर कंटेस्टेंट की तरह से पेश आएंगे. इसे लेकर सभी के जहन में कई तरह के सवाल बने हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).