Bigg Boss 14 के घर में पहले दिन ही हुई कैटफाईट, बर्तन ड्यूटी को लेकर जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली में बहस
रविवार को निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन के बीच बहस होती दिखाई देगी. दरअसल दोनों के बीच लड़ाई की वजह बनी है घर की ड्यूटी.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का इंतजार अब खत्म हो चुका है. सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार फिर बेहद ही धमाकेदार तरीके से इसके नए सीजन का आगाज किया. सलमान ने घर में जाने वाले 11 कंटेस्टेंटस का खुलासा भी किया. इस बार घर के अंदर जाने पहचाने नाम अपना दम दिखाते दिखाई देंगे. एजाज खान, निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, सारा गुरपाल, जान कुमार सानू, पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य नजर आने जा रहे हैं. जबकि राधे मां ने घर में एंट्री तो की लेकिन उसके बाद वो घर से बाहर चली गई. इस शर्त के साथ की जब भी उन्हें घर में बुलाया जाएगा वो जरूर आएगी. घर में इनकी एंट्री के साथ ही ड्रामा भी शुरू हो गया है.
दरअसल घर में आते ही पहले निक्की तंबोली और एजाज खान के बीच हलकी फुलकी बहस देखने को मिली. लेकिन रविवार को निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन के बीच बहस होती दिखाई देगी. दरअसल दोनों के बीच लड़ाई की वजह बनी है घर की ड्यूटी. दोनों बर्तन की ड्यूटी को लेकर आपस में बहस करते दिखाई दे रहें हैं. निक्की बर्तन धोने से मना कर देती है. क्योंकि वो कहती हैं कि बर्तन धोने से उनके नाखून खराब हो जाएंगे.
पहले तो जैस्मिन निक्की को-ऑपरेट करने को कहती है लेकिन निक्की नहीं मानती. जिसके बाद एजाज भी निक्की को समझाते हैं लेकिन निक्की किसी भी हाल में ये करने को तैयार नजर नहीं आती है. दोनों इस लड़ाई के बाद रोने लग जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

