Earthquake in Kerala: केरल के मलप्पुरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.5 रही तीव्रता
भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ महीनों से भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. जिसमें राजधानी दिल्ली, असम, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्य हैं. वहीं, इसी कड़ी में शुक्रवार को केरल (Kerala) के मलप्पुरम (Malappuram) में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकंप की तीव्रता 2.5 रही. वहीं किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) के मुताबिक, भूकंप के झटकों को शाम के 7 बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए.