बॉलीवुड

Dilip Kumar Turns 98: दिलीप कुमार के मुंहबोले बेटे 'शाहरुख खान' ने दी जन्मदिन की बधाई, वेटरन एक्टर के लिए लिखा ये स्पेशल पोस्ट

बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार आज अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं. जब भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बात होती है तब दिलीप कुमार का नाम काफी आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है.

Dilip Kumar Turns 98: दिलीप कुमार के मुंहबोले बेटे 'शाहरुख खान' ने दी जन्मदिन की बधाई, वेटरन एक्टर के लिए लिखा ये स्पेशल पोस्ट
शाहरुख खान, दिलीप कुमार और सायरा बानो (Photo Credits: Instagram)

Dilip Kumar Turns 98: बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार आज अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं. जब भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बात होती है तब दिलीप कुमार का नाम काफी आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है. भले ही दिलीप कुमार को फिल्मों से ब्रेक लिए अब 20 साल से भी ज्यादा समय बीत चूका है. लेकीन उनके प्रति उनके चाहनेवालों और फैंस का प्यार जरा भी कम नहीं हुआ. आज बॉलीवुड के कई सारे कलाकरों ने दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई दी.

अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी सोशल मीडिया पर एक स्पेशल फोटो शेयर करते हुए दिलीप कुमार को बर्थडे विश किया है. शाहरुख ने दिलीप कुमार संग अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपनी असली छवि में रहकर दुनिया को प्रेरित किया. लीजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई. जब भी आप से मुलाकात हुई है, मैं उन सभी लम्हों को तहे दिल से याद करता हूं. आपने हमेशा किसी अपने जैसा मुझे प्यार किया है. लव यू टू मच. आपका दिन बेहतर हो दिलीप साहब."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

ये भी पढ़ें: Dilip Kumar Birthday: दिलीप कुमार के जन्मदिन पर अजय देवगन ने खास अंदाज में दी बधाई, शेयर की तस्वीर

ये बात तो सभी जानते हैं कि शाहरुख खान को दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Bano) अपने बेटे समान मानती हैं. एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने ये तक कह दिया था कि अगर उनका बेटा होता तो वो चाहते कि वो शाहरुख खान जैसा हो.

शाहरुख भी दिलीप कुमार का काफी ख्याल रखते हैं और उनके हर सुख-दुख में उनका हाल जानने उनके घर पहुंचते हैं. कुछ ही समय पहले जब दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी तब शाहरुख उनसे मिलने उनके घर भी गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).