मनोरंजन

Tom Lister Jr Dies at 62: मशहूर एक्टर और रेसलर थॉमस लिस्टर जूनियर का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एक्टर और रेसलर थॉमस लिस्टर जूनियर को गुरुवार को उनके घर पर मृत पाया गया. थॉमस को टाइनी के नाम से भी जाना जाता था और उनमें कोविड-19 के लक्षण थे. उनकी मैनेजर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वो पिछले एक हफ्ते से बीमार थे और उनके लक्षण दिन ब दिन और भी बदतर होते जा रहे थे.

Tom Lister Jr Dies at 62: मशहूर एक्टर और रेसलर थॉमस लिस्टर जूनियर का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
थॉमस लिस्टर जूनियर (Photo Credits: Instagram)

Tom Lister Jr Dies at 62: एक्टर और रेसलर थॉमस लिस्टर जूनियर को गुरुवार को उनके घर पर मृत पाया गया. थॉमस को टाइनी के नाम से भी जाना जाता था और उनमें कोविड-19 के लक्षण थे. उनकी मैनेजर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वो पिछले एक हफ्ते से बीमार थे और उनके लक्षण दिन ब दिन और भी बदतर होते जा रहे थे.

मैनेजर सिंडी कोवन ने कहा कि वो ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे थे और काफी कमजोर महसूस कर रहे थे. अंत में उन्होंने कहा, "वो समय से काफी पहले चले गए." लिस्टर को 'फ्राइडे' फिल्म में अपने डीबो के किरदार के लिए भी जाना जाता था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by novostimira (@novostimira20)

वो वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की फिल्म 'नो होल्ड्स बार्ड' में हल्क होगन के साथ भी नजर आए थे. बुधवार के दिन उनकी मैनेजर उनके लिए कुछ दवाईयां लेकर गईं थी जिसके बाद उनके घरवाले भी उनका हाल जानने उन्हें फोन करने लगे.

ये भी पढ़ें: Actress Shikha Malhotra Suffers Paralysis: एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को आया ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर हालत में अस्पताल में हैं भर्ती

लेकिन जब किसी ने जवाब नहीं दिया तो एक्टर के एक दोस्त ने गुरुवार को उनके घर पहुंचकर उनका दरवाजा खटखटाया. इसके बाद पुलिस को बुलाकर दरवाजा खोला गया जहां वो मृत पाए गए. उनकी मौत को लेकर अब भी जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).