बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan Photos: सैफ अली खान और करीना कपूर पहुंचे क्लिनिक, एक्ट्रेस का फैशन कर देगा इम्प्रेस

करीना की लेटेस्ट तस्वीरें उनके फैशन सेंस को दिखाती है. करीना ने इस मौके पर लेवेंडर कलर का सलवार शूट पहना वहीं सैफ ब्लू कलर की टी शर्ट के साथ रेड कलर की जॉगर्स पहने दिखाई दिए.

Kareena Kapoor Khan Photos: सैफ अली खान और करीना कपूर पहुंचे क्लिनिक, एक्ट्रेस का फैशन कर देगा इम्प्रेस
करीना कपूर और सैफ अली खान (Image Credit: Instagram)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बेशक पैपराजी के फेवरेट हैं. ये जहां भी जाते हैं मीडिया के कैमरे इन्हें फॉलो करते दिखाई दे जाते हैं. हाल में ही सैफ अली खान अपनी फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) की शूटिंग कर धर्मशाला से मुंबई लौटे हैं. दरअसल करीना कपूर एक बार फिर प्रेगेंट हैं. ऐसे में सैफ उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. इसी सिलसिले में दोनों को डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक बार फिर करीना अपने स्टाइल से सभी को इम्प्रेस करती दिखाई दी.

करीना की लेटेस्ट तस्वीरें उनके फैशन सेंस को दिखाती है. करीना ने इस मौके पर लेवेंडर कलर का सलवार शूट पहना वहीं सैफ ब्लू कलर की टी शर्ट के साथ रेड कलर की जॉगर्स पहने दिखाई दिए. ऐसे में दोनों का दम देखते ही बन रहा था. आप भी देखिए दोनों की ये तस्वीरें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

आपको बता दे कि करीना ने जब बेटे तैमूर को जन्म दिया था. तब उनके नाम ने खूब हल्ला मचाया था. सोशल मीडिया पर बेटे के नाम को लेकर दोनों को काफी ट्रोल किया गया था. जिसके बाद से तैमूर की पब्लिक प्रेजेंस हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है. उनकी एक झलक लोगों को खूब पसंद आती है.

हालांकि करीना और सैफ अपने दूसरे बच्चे का नाम क्या रखने वाले इसे लेकर लोगों में अभी से उत्सुकता देखी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).