Aamir Khan ने शर्टलेस होकर कराया हॉट फोटोशूट, शानदार Photo में दिखी कमाल की फिटनेस!
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपने फैंस को अक्सर इम्प्रेस करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अब उनकी लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनकी फिटनेस देखकर लोग उनके दीवाने हो चले हैं.
Aamir Khan Hot Photoshoot: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपने फैंस को अक्सर इम्प्रेस करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अब उनकी लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनकी फिटनेस देखकर लोग उनके दीवाने हो चले हैं. आमिर ने शर्टलेस होकर अपना हॉट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीर उन्होंने इंटरनेट पर पोस्ट की है. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो अब चर्चा में आ गई है.
आमिर की इस फोटो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो सोफे पर बैठे अपनी फिट बॉडी फ्लौंट करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "पैकअप शूट के बाद आमिर खान के साथ. वाकई वो दिन ब दिन और भी युवा और कूल बनते जा रहे हैं."
View this post on Instagram
वाकई इस फोटो में आमिर को देखकर ये कह पाना बेहद मुश्किल है कि वो अब 55 वर्ष के हैं. हाथ में अपनी सिगरेट पाइप लिए आमिर काफी हैंडसम और कूल लग रहे हैं. बात करें वर्क फ्रंट की तो आमिर अब अपनी आनेवाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर जोरों शोरों से काम में जुटे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Ira Khan Photo: आमिर खान की बेटी इरा खान स्विमिंग पूल में नहाते हुए आई नजर, शेयर की फोटो
इस फिल्म में वो करीना कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ये फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

