Dharmendra Supports Farmers: किसानों की तकलीफ देखकर भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा- उनका दर्द नहीं देखा जाता
देशभर में कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों के समर्थम में अब बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी आगे आ आगे हैं. धर्मेंद्र ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए किसानों की तकलीफ पर दुख जताते हुए उन्हें सपोर्ट किया है.
Dharmendra Supports Farmers: देशभर में कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों के समर्थम में अब बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी आगे आ आगे हैं. धर्मेंद्र ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए किसानों की तकलीफ पर दुख जताते हुए उन्हें सपोर्ट किया है. इसी के साथ उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि वें इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए जल्द से जल्द इसका कोई उपाय निकालें.
धर्मेंद्र ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो चेयर पर बैठे काफी दुखी नजर आए. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अपने किसानों भाइयों को पीड़ा में देखकर मुझे बेहद तकलीफ हो रही है. सरकार को जल्द ही इसपर कुछ करना चाहिए."
I am extremely in pain to see the suffering of my farmer brothers . Government should do something fast . pic.twitter.com/WtaxdTZRg7
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) December 11, 2020
ये भी पढ़ें: पंजाबी कलाकारों और बॉलीवुड की हस्तियों ने भारत बंद का समर्थन किया
धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर लोगों ने उनकी सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया है. धर्मेंद्र से पहले दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, गिप्पी ग्रेवाल समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज ने किसानों के साथ अपना समर्थन दर्ज करती हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स सहरे किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

