Congress Slams PM Modi: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का पीएम पर निशाना, कहा-लफ़्फ़ाज़ी और जुमलेबाजी के अलावा राज्यसभा में कुछ ठोस नहीं कह पाए मोदी
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा को संबोधित किया. पीएम ने इस दौरान कांग्रेस सहित विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एमएसपी था, एमएसपी है और एमएसपी रहेगी, इसलिए किसान तुरंत आंदोलन खत्म करें. प्रधानमंत्री के संबोधन पर अब कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि लफ़्फ़ाज़ी और जुमलेबाजी के अलावा राज्यसभा में कुछ ठोस नहीं कह पाए मोदी जी.