Shanaya Kapoor ने डांस Video शूट करते समय की ढेर सारी मस्ती, शेयर किया ये दिलचस्प वीडियो
शनाया कपूर इन दिनों बॉलीवुड में अपनी दमदार शुरुआत करने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाती दिख रही हैं. जिम में कसरत करके अपनी फिटनेस को मेनटेन रखने के साथ ही शनाया डांस भी सीख रही हैं.
Shanaya Kapoor Dance Video: शनाया कपूर इन दिनों बॉलीवुड में अपनी दमदार शुरुआत करने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाती दिख रही हैं. जिम में कसरत करके अपनी फिटनेस को मेनटेन रखने के साथ ही शनाया डांस भी सीख रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला था जिसमें वो इंटरनेशनल बेली डांसर एवं कोरियोग्राफर संजना मुथरेजा संग बेली डांस करती हुईं नजर आईं थी.
अब शनाया ने अपना एक ब्लूपर वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि अपने डांस ट्रेनिंग के दौरान वो कई बार गड़बड़ करती हुई नजर आ रही हैं. डांस सीखते समय शनाया ने कई बार गलतियां की हालांकि उनके कोरियोग्राफर्स ने उन्हें सब्र के साथ हैंडल किया.
View this post on Instagram
शनाया ने इसी बात के लिए अपने ट्रेनर्स का आभार भी व्यक्त किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "डांस ब्लूपर्स मेरे पसंदीदा संजना मुथरेजा, यश कदम और चार्वी भारद्वाज के साथ.सब्र से काम लेने के लिए तुम सभी का धन्यवाद."
इस वीडियो में शनाया अलग-अलग प्रकार के डांस फॉर्म्स सीखती हुईं दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी सारे लोग देख रहे हैं और इसकी चर्चा भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

