बॉलीवुड

मौत की अफवाह से परेशान होकर एक्टर Mohan Kapur ने ट्विटर पर दिया जवाब, कहा- सुरक्षित हूं

दरअसल इंडस्ट्री में पिछले 30 साल से काम कर रहें मोहन ने जॉली एलएलबी, बॉडीगार्ड और मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं. इस समय मोहन अमेरिका में है और अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं.

मौत की अफवाह से परेशान होकर एक्टर Mohan Kapur ने ट्विटर पर दिया जवाब, कहा- सुरक्षित हूं
मोहन कपूर (Image Credit: Facebook)

इंटरनेट की दुनिया में सच में बेहद विचित्र है. यहां कब कौन से अफवाह सच मनाकर लोग उसे फैलाने में जुट जाए कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ है एक्टर मोहन कपूर (Mohan Kapur) के साथ भी. इंटरनेट पर उनकी फोटो के साथ उनके निधन की झूठी खबर वायरल हो रही हैं. जिसे देखकर मोहन कपूर भी हैरान रह जाते हैं. ऐसे में अब उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि उनके मौत की खबर पूरी रह से गलत है. वो स्वस्थ और बेहतर हैं. दरअसल इंडस्ट्री में पिछले 30 साल से काम कर रहें मोहन ने जॉली एलएलबी, बॉडीगार्ड और मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं. इस समय मोहन अमेरिका में है और अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं.

आपको बता दे कि मोहन कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हैलो, मैं आपको बताना चाहता हूं मैं सुरक्षित और स्वस्थ हूं. हाल में एक शख्स के निधन की खबर सामने आई जिसका नाम भी मोहन कपूर था, ये दुखद हैं, मैं उनके परिवार के इस दुख की घड़ी में उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं.

दरअसल शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक कार एक्सीडेंट के दौरान मोहन कपूर नाम के शख्स के मारे जाने की खबर सामने आई. लेकिन घटना के साथ एक्टर मोहन कपूर की तस्वीर वायरल होने लगी. जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).