बॉलीवुड

Uttarakhand Glacier Burst: अक्षय कुमार, सोनू सूद, श्रद्धा कपूर सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने लोगों के सलामती की मांगी दुआ

इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक अब तक आईटीबीपी ने 9 से 10 शव बरामद किए गए है. जबकि वहीं लापता लोगों को ढूंढने का काम अब भी जारी हैं. इस घटना के बाद तमाम लोग सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते दिखाई दिए.

Uttarakhand Glacier Burst: अक्षय कुमार, सोनू सूद, श्रद्धा कपूर सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने लोगों के सलामती की मांगी दुआ
अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर और सोनू सूद (Image Credit: Facebook and Instagram)

उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले में रविवार सुबह ग्लेशियर फटने के बाद कम से कम 150 लोगों के लापता होने की आशंका है. हादसे में बाद राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के साथ ही आईटीबीपी के जवान मौके पर युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं. इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक अब तक आईटीबीपी ने 9 से 10 शव बरामद किए गए है. जबकि वहीं लापता लोगों को ढूंढने का काम अब भी जारी हैं. इस घटना के बाद तमाम लोग सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते दिखाई दिए. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस घटना पर दुख जाहिर करने और लोगों की सलामती की दुआ करने से पीछे नहीं रहें.

अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, करीना कपूर खान, दिया मिर्जा हर कोई सोशल मीडिया पर फंसे हुए लोगों के सलामती की दुआ मांगते दिखाई दिए. आप भी देखिए किसने किया लिखा. यह भी पढ़े: Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड हादसे में मृतकों के परिजनों को 4 लाख देगी राज्य सरकार, प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख की मदद

 

अक्षय कुमार 

सोनू सूद 

श्रद्धा कपूर 

दिया मिर्जा 

ग्लेशियर फटने की घटना में मारे गए परिवार वालों को आर्थिक मदद के लिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने 4- 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. जबकि वहीं प्रधानमंत्री की तरफ से भी मदद का ऐलान हुआ हैं. हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये और घायल को 50 हजार  देने  बारे में घोषणा की हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).