Bigg Boss 14 Promo: अली गोनी का कनेक्शन बनकर घर में आई जैस्मिन भसीन ने रुबीना के खिलाफ कही ये बड़ी बात, एक्टर को दी सलाह
जैस्मिन ने घर में आते ही राहुल वैद्य की भी जमकर तारीफ़ की है. 100 दिन घर में रहने वाली जैस्मिन की राहुल से कभी नहीं पटी. लेकिन घर से बेघर होने के बाद उन्हें राहुल का गेम बेहद पसंद आया. इसलिए घर में आते ही वो राहुल की तारीफ़ करते दिखाई देती हैं.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंटस के कनेक्शन घर के अंदर एंट्री करते दिखाई देंगे. ऐसे में बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) घर के अन्दर एक शानदार एंट्री करते दिखाई देती हैं. प्रोमो की शुरुआत में जैस्मिन अली का नाम लेती हैं और आई लव यू कहकर बुलाती है. जिसे सुनकर अली भावुक हो जाते है और वो भी आई लव यू कहकर चिल्लाते हैं. जिसके बाद वो घर के अन्दर एंट्री लेती दिखाई देती हैं. घर में आते ही वो अली को रुबीना के खिलाफ समझाते दिखाई देती हैं.
दरअसल जैस्मिन अली से कहती हैं कि आप शो में किसी की साइडकिक बनो. जिसपर अली कहते हैं कि ऐसा नहीं है जैस्मिन. जिसके जवाब में जैस्मिन कहती हैं कि तो फिर ट्रॉफी भी उसके क्यों नहीं दे देती. जैस्मिन उनसे कहती है कि तुम्हे ट्रॉफी हर हाल में जितनी है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि जैस्मिन ने घर में आते ही राहुल वैद्य की भी जमकर तारीफ़ की है. 100 दिन घर में रहने वाली जैस्मिन की राहुल से कभी नहीं पटी. लेकिन घर से बेघर होने के बाद उन्हें राहुल का गेम बेहद पसंद आया. इसलिए घर में आते ही वो राहुल की तारीफ़ करते दिखाई देती हैं. वेल अब जैस्मिन संग बाकी लोगों की इस एंट्री के बाद घर का माहौल कैसे बदलता है? ये देखना दिलचस्प होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

