मनोरंजन

साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की वैनिटी वैन Falcon का हुआ एक्सीडेंट, सामने आई ये बड़ी जानकारी

साउथसुपर स्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन फाल्कन का एक्सीडेंट हो गया है. अल्लू अर्जुन शनिवार को अपने हैदराबाद स्थित घर पहुंचे थे जहां वो अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आए.

साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की वैनिटी वैन Falcon का हुआ एक्सीडेंट, सामने आई ये बड़ी जानकारी
अल्लू अर्जुन और उनकी वैनिटी वैन फाल्कन (Photo Credits: Instagram)

Allu Arjun Vanity Van Falcon Meets with an Accident: साउथसुपर स्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन फाल्कन का एक्सीडेंट हो गया है. अल्लू अर्जुन शनिवार को अपने हैदराबाद स्थित घर पहुंचे थे जहां वो अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आए. वहीं दूसरी ओर रामपाचोदावरम (Rampachodavaram) से वापस लौट रही उनकी मेकअप और साउंड टीम का एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एक माइनर एक्सीडेंट था जिसमें खुशनसीबी से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. बताया गया कि जब वैन के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तब पीछे से एक दूसरी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना में सभी सवारी बाल-बाल बचे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hyderabad Times (@hyderabad_times)

ये भी पढ़ें: Ram Charan-Alia Bhatt की फिल्म ‘RRR’ को रिलीज से पहले साउथ में मिल रहा करोड़ों का ऑफर, पढ़ें डिटेल्स

इस घटना के दौरान अल्लू अर्जुन वैनिटी वैन में मौजूद नहीं थे. फिल्म 'पुष्पा' के लिए शूट कर रहे अल्लू अर्जुन हाल ही में इसका काम निपटाकर घर वापस लौटे थे.

इस मामले को लेकर खमम्म रूरल पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है. बता दें कि अल्लू अर्जुन की सबसे कीमती चीजों में से एक उनकी ये वैनिटी वैन है. अल्लू अर्जुन ने अपनी 7 करोड़ किस इस वैनिटी वैन की फोटोज भी शेयर की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).