Gujarat: कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद गुजरात के 8 प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू में ढील
गुजरात सरकार ने राज्य के 8 प्रमुख शहरों में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 18 फरवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है.राज्य में मंगलवार को कोरोना के 2,502 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,05,652 हो गई.