UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए मतदान जारी, 623 उम्मीदवारों में 15 निरक्षर, 125 उम्मीदवार 8वीं तक शिक्षित
यूपी चुनाव से पहले चुनाव सुधार की पैरोकारी करने वाले संगठन एडीआर की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहले चरण के उम्मीदवारों में से 125 आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं, जबकि 15 ने खुद को ‘‘निरक्षर’’ बताया है.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए मतदान जारी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 सीटों में के लिए 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पहले चरण में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले की सीटें शामिल हैं. जिन सीटों पर मतदान जारी है. चुनाव से पहले चुनाव सुधार की पैरोकारी करने वाले संगठन एडीआर की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहले चरण के उम्मीदवारों में से 125 आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं, जबकि 15 ने खुद को ‘‘निरक्षर’’ बताया है.
एडीआर (ADR) के आंकड़ों के अनुसार, 15 उम्मीदवार ‘निरक्षर’ हैं, 38 ‘साक्षर’ हैं, 10 उम्मीदवार पांचवी कक्षा तक पढ़ाई की है, 62 कक्षा 8 तक पढ़े हैं, 65 ने कक्षा 10 और 102 ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की है. एडीआर ने कहा कि 100 ‘स्नातक’ उम्मीदवार हैं, 78 ‘स्नातक पेशेवर’, 108 ‘स्नातकोत्तर’, 18 ‘डॉक्टरेट’ और सात ‘डिप्लोमा’ धारक हैं, जबकि 12 ने अपनी शिक्षा का विवरण नहीं दिया है. इसमें कहा गया है कि 239 उम्मीदवारों (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है. यह भी पढ़े: UP Election 2022: पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, योगी सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री और इन BJP नेताओं के बेटा और बेटियों की किस्मत दांव पर
वहीं एडीआर की तरफ से उम्र को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार, आयु के संदर्भ में, 214 उम्मीदवारों (35 प्रतिशत) ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है और 328 उम्मीदवारों (53 प्रतिशत) ने इसे 41 से 60 वर्ष के बीच बताया है. इसमें कहा गया है कि 73 उम्मीदवारों (12 प्रतिशत) ने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच बताई है. पहले चरण में 58 विधानसभा क्षेत्रों में आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बौद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में मतदान होने वाला है. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. (इनपुट भाषा)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

