देश

Mumbai: HIV पॉजिटिव पिता ने नाबालिग बेटी का किया बलात्कार; शख्स गिरफ्तार

मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पिछले सप्ताह एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी के बलात्कार किया. आरोपी पिता को मुंबई पुलिस ने सोमवार, 7 फरवरी को गिरफ्तार किया.

Mumbai: HIV पॉजिटिव पिता ने नाबालिग बेटी का किया बलात्कार; शख्स गिरफ्तार
Stop Rape (File Image)

मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पिछले सप्ताह एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी के बलात्कार किया. आरोपी पिता को मुंबई पुलिस ने सोमवार, 7 फरवरी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दक्षिण मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के पास अपनी झोंपड़ी में बलात्कार किया. Maharashtra: नौकरी का झांसा देकर 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने की दरिंदगी, एक आरोपी की पत्नी भी गुनाह में बनी मददगार.

पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) से प्रभावित था. पुलिस जांच कर रही है कि क्या उसने नाबालिग को भी संक्रमित किया है. पुलिस ने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब उसकी मां वहां नहीं थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी मां भी एचआईवी पॉजिटिव है.

आरोपी ने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी. घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने अपने पड़ोस की एक महिला को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद महिला उसे थाने ले गई और शिकायत दर्ज कराई.

आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने कहा कि आरोपी के घर एक टीम भेजी गई थी और उसी रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, जिस रात मामला दर्ज किया गया था.

बाल कल्याण समिति के विशेषज्ञों की एक टीम लड़की की काउंसलिंग करेगी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या नाबालिग के साथ पूर्व में केवल कभी बलात्कार किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).