Maharashtra: नौकरी का झांसा देकर 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने की दरिंदगी, एक आरोपी की पत्नी भी गुनाह में बनी मददगार
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर तीन लोगों ने हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज किया गया है.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर तीन लोगों ने हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज किया गया है. नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को दोपहर बाद की है. उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण कानून (पोक्सो अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया.
पालघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी (39 साल) गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी की पत्नी को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि दो अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने जांच जारी होने के चलते अभी इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी.
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही जिले में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था. हालांकि पुलिस ने इस केस को चंद घंटों में ही सुलझा लिया था और महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. एक अधिकारी के मुताबिक, महिला का शव पिछले गुरुवार रात मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर वाघोबा खिंड में झाड़ियों में मिला था. शव एक राहगीर को मिला था और उस पर चोट के कई निशान थे. पुलिस की जांच में पता चला कि करीब दो हफ्ते पहले मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी. उन्होंने बताया कि गुमशुदा महिला का विवरण उस महिला से मिलता था, जिसका शव बरामद हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने खुफिया सुचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को दबोच लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

