PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा-समाज को जोड़ने में उनका अहम योगदान- VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि और महान विभूति ने यहां जन्म लिया है.