Rakul Preet-Jackkky Bhagnani Wedding: गोवा में धूमधाम से शादी के बंधन में बंधेंगे राकुल प्रीत और जैकी भगनानी, शाम को 3 बजे के बाद फेरे!
रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी आज यानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, दोनों की शादी गोवा के प्रसिद्ध आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में होगी.
Rakul Preet-Jackkky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड जगत में आज बधाइयों का दौर है, खबर है कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी आज यानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, दोनों की शादी गोवा के प्रसिद्ध आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में होगी. शाम 3 बजे के बाद करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में फेरे लिए जाएंगे. इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है और गेस्ट लिस्ट भी सीमित ही है. Fans Congratulate Virat- Anushka: विराट कोहली- अनुष्का शर्मा के दूसरे बाद पेरेंट्स बनने पर फैंस ने मजेदार Memes शेयर कर दी बधाई, देखें फैंस का रिएक्शन
हाल ही में राकुल को शादी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया था, जिसके बाद से उनकी शादी की खबरें तेज हो गई थीं. हालांकि, कपल ने आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की थी. राकुल और जैकी कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी ही रखा.
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात 2019 में फिल्म 'दे दे प्यार दे' के दौरान हुई थी, और वहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं. बॉलीवुड के इस नए जोड़े को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

