TMC Leader Beaten By Slippers: संदेशखाली में TMC नेता अजीत मैती को ग्रामीणों ने चप्पलों से पीटा, घर में भी की तोड़फोड़, वीडियो वायरल
Tmc Leader Sandeshkhali : पिछले कई दिनों से संदेशखाली में हिंसा का दौर जारी है. अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें टीएमसी नेता अजित मैती के घर गुस्साए लोगों ने हमला कर दिया, इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गईं.
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेता पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को एक बार फिर भीड़ ने भगोड़.शाहजहां शेख के भाई के ठिकानों पर आगजनी की है. वहीं, एक टीएमसी नेता के घर पर भी हमला किया गया है. भीड़ ने संदेशखाली के बेदमुजुर में टीएमसी नेता अजित मैती के घर पर हमला किया. इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गईं. गुस्साए स्थानीय लोगों ने उनकी बाइक और उनके घर की बाड़ का हिस्सा तोड़ दिया. आरोप है कि अजित मैती अवैध जमीन हड़पने में शामिल था और शाहजहां शेख के साथ मिला हुआ था.
देखें वीडियो :
VIDEO | Local residents vandalised the house of TMC leader Ajit Maity in #Sandeshkali, West Bengal, earlier today.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/3JVodFpr7y
— Press Trust of India (@PTI_News) February 23, 2024
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

