देश

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा-समाज को जोड़ने में उनका अहम योगदान- VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि और महान विभूति ने यहां जन्म लिया है.

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा-समाज को जोड़ने में उनका अहम योगदान- VIDEO
PM Modi | Credit- ANI

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि और महान विभूति ने यहां जन्म लिया है. संत रविदास जी तो उस भ​क्ति आंदोलन के महान संत थे, जिन्होंने कमजोर और विभाजित हो चुके भारत को नई ऊर्जा दी थी. रविदास जी ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया था. उन्होंने ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी. यहां का सांसद होने के नाते मेरी विशेष जिम्मेदारी भी बनती है कि मैं आप सबकी सुविधाओं का खास ख्याल रखूं.

वीडियो देखें: 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).