Bhushan Kumar और Divya Khosla का नहीं हुआ तलाक, टी-सीरीज के प्रवक्ता ने बताई सच्चाई!
टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार और दिव्या खोसला के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेज हो रही थी, पर यह खबर सही नहीं. इन अफवाहों का टी-सीरीज के प्रवक्ता ने खंडन किया है.
Bhushan Kumar and Divya Khosla Not Divorced: टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार और दिव्या खोसला के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेज हो रही थी, पर यह खबर सही नहीं. इन अफवाहों का टी-सीरीज के प्रवक्ता ने खंडन किया है. दरअसल हाल ही में दिव्या ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से सरनेम 'कुमार' हटा दिया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने जा रहे थे कि दोनों का तलाक हो गया है. पर इन अफवाहों पर से टी-सीरीज के प्रवक्ता ने पर्दा उठा दिया है. Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और शशांक खैतान फिर आए साथ, जाह्नवी कपूर के साथ लेकर आए रोमांटिक ड्रामा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Watch Video)
दिव्या खोसला द्वारा शादी के बाद सोशल मीडिया पर से उपनाम हटाने के फैसले के पीछे ज्योतिषीय मान्यताएं हैं और यह उनका निजी निर्णय है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए. प्रवक्ता ने आगे कहा कि उनके पहले उपनाम में "s" जोड़ना उसी ज्योतिषीय विश्वास का प्रतीक है. रणबीर कपूर और राहा ने जेह अली खान के जन्मदिन के जश्न में प्यार और हंसी का लगाया तड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)
अपने उपनाम को हटाने के अलावा, अभिनेत्री ने उसी ज्योतिषीय कारणों से अपने नाम में एक 's' भी जोड़ा है. उनके कार्यक्षेत्र की बात करें तो, दिव्या को आखिरी बार मीजान जाफ़री और पर्ल वी पुरी के साथ 'यारियां 2' में देखा गया था. 'यारियां 2' का निर्देशन राधिका राव और विनय सपरू ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

