Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और शशांक खैतान फिर आए साथ, जाह्नवी कपूर के साथ लेकर आए रोमांटिक ड्रामा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Watch Video)
बॉलीवुड के रोमांस किंग वरुण धवन और निर्देशक शशांक खैतान की जोड़ी एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है. इस बार उनके साथ शामिल हुई हैं खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर. धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ऐलान करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर किया है.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड के रोमांस किंग वरुण धवन और निर्देशक शशांक खैतान की जोड़ी एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है. इस बार उनके साथ शामिल हुई हैं खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर. धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ऐलान करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर किया है. यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी. वरुण धवन और शशांक खैतान इससे पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. जाह्नवी कपूर के साथ उनकी जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि वरुण और जान्हवी बवाल में साथ काम कर चुके हैं. Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' का हिस्सा बनीं नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी!
देखें वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

