Gram Chikitsalaya: प्राइम वीडियो की नई पेशकश 'ग्राम चिकित्सालय', 'पंचायत' की तरह दिखेगा देहाती डॉक्टर का संघर्ष (View Pics)
प्राइम वीडियो ने अपनी नई वेब सीरीज़ 'ग्राम चिकित्सालय' की शूटिंग शुरू कर दी है. यह सीरीज़ द वायरल फीवर (TVF) द्वारा बनाई जा रही है, जो पहले भी पंचायत, कोटा फैक्ट्री और गुल्लक जैसी चर्चित सीरीज़ दे चुका है. 'ग्राम चिकित्सालय' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो हास्य और भावनाओं से भरपूर एक दिलचस्प कहानी पेश करेगा.