Navi Mumbai Shocker: नवी मुंबई में 9वीं के स्टूडेंट ने स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, पांचवे फ्लोर से लगाई नीचे छलांग
नवी मुंबई में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक 9वीं क्लास के स्टूडेंट ने स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है.
नवी मुंबई, महाराष्ट्र: नवी मुंबई में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक 9वीं क्लास के स्टूडेंट ने स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है. स्टूडेंट ने स्कूली के 5वें फ्लोर से नीचे छलांग लगाई.नवी मुंबई के पोतदार स्कूल का ये स्टूडेंट था.जानकारी के मुताबिक़ सुबह छात्र को उसके पिता ने स्कूल छोड़ा था और कुछ ही देर बाद स्कूल से छात्र के घर फ़ोन आया.पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
लड़के का नाम नीलकृष्ण नीलेश किन्हीकर है.नीलकृष्णा के इस कदम से स्कूल में दुःख का माहौल है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले नीलकृष्ण ने अचानक इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. नीलकृष्ण की आत्महत्या से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ये भी पढ़े:Taloja Accident Video: तेज रफ़्तार कार ने पैदल जा रहे 2 लोगों को कुचला, एक की मौत, नवी मुंबई के तलोजा से वीडियो आया सामने
लगातार विद्यार्थियों में बढ़ रहा तनाव
पिछले कुछ दिनों से लगातार विद्यार्थियों की आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आ रही है. कई विद्यार्थी तो स्कूल के ही है. इस घटना के बाद विद्यार्थियों में पढ़ाई का तनाव है, या स्कूल का, या फिर परिवार का, इसपर भी अब चर्चा का समय आ गया. इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

