PoK पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नया नारा, 'जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार'
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के 'फायर ब्रांड' नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर एक ट्वीट किया है. दरअसल, गिरिराज सिंह ने इशारों ही इशारों में कश्मीर के उस पार जाने की बात की है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार."