Pro Kabaddi League 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को हराया, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचे
स्टार रेडर विकास कंडोला के शानदार प्रदर्शन से हरियाणा स्टीलर्स ने सोमवार को यहां पेशेवर कबड्डी लीग के रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को 30-27 से हराया. हरियाणा की यह पांचवीं जीत है और वो अंक तालिका में 26 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं.
चेन्नई. स्टार रेडर विकास कंडोला के शानदार प्रदर्शन से हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) ने सोमवार को यहां पेशेवर कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League 2019) के रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा (U Mumba) को 30-27 से हराया. हरियाणा की यह पांचवीं जीत है और वो अंक तालिका में 26 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं. हरियाणा (Haryana Steelers) की टीम की जीत में विकास के नौ अंक की भूमिका अहम रही. मुंबई का डिफेंस भी अंतिम लम्हों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया.
स्टीलर्स की टीम मध्यांतर तक 16-8 से आगे थी. यू मुंबा ने दूसरे हाफ में वापसी की लेकिन हार से नहीं बच सके.
बढ़िया टीम प्रदर्शन दिखाकर स्टीलर्स ने जीत हासिल की! 👊
Another splendid team effort to bag our 5th win of the season! 🙌#MUMvHAR #DhaakadBoys #ShaanSeSteelers #HaryanaSteelers pic.twitter.com/Rg2JivQZlc
— Haryana Steelers (@HaryanaSteelers) August 19, 2019
यू मुंबा (U Mumba) का अगला मैच 23 अगस्त को घरेलू टीम तमिल थलाइवाज के खिलाफ होगा, तो हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का अगला मैच 26 अगस्त को बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ दिल्ली में होगा।
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

