तेजस्वी ने नीतीश सरकार की खोली पोल, सुशील मोदी के घर में पिछले साल पानी घुसने वाला वीडियो किया शेयर, बेतुके बयानों पर भी बरसे
पटना में जलप्रलय का कहर अभी भी जारी है. दरअसल, भारी बारिश के बाद पटना के राजेंद्र नगर, कंकड़बाग समेत अन्य इलाकों में हुए जलजमाव की स्थिति अभी भी बरकरार है. इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है.