जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने बस स्टैंड के पास फेंका ग्रेनेड, 9 लोग घायल
जम्मू कश्मीर के सोपोर शहर में एक बस स्टैंड पर सोमवार को आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका जिससे छह नागरिक घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सोपोर शहर (Sopore City) में एक बस स्टैंड पर सोमवार को आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका जिससे छह नागरिक घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घायल 6 लोगों में से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को श्रीनगर के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. अन्य घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया गया है. पुलिस ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
एनएनआई न्यजू एजेंसी के अनुसार जो ताजा जानकरी है उसके अनुसार 9 लोग घायल हुए हैं.
#UPDATE Jammu and Kashmir: Nine injured in a grenade attack near bus stand in Sopore.
— ANI (@ANI) October 28, 2019
सुरक्षा बल के जवानों द्वारा पूरे इलाके को घेरने के बाद तलाशी अभियान तेज कर दी गई है. बता दें कि इसके पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के काका सराय इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबल के जवानों पर ग्रेनेड से फेंका था. जिस हमले के 6 जवान घायल हुए थे. (इनपुट भाषा)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2019 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

