प्रेमी की बेवफाई से तिलमिला पड़ी प्रेमिका, फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जिसे तहत मिलती है 302 की सजा
असम के नगांव में प्रेम में धोखा खाई हुई एक लड़की ने सोमवार को दिनदहाड़े अपने प्रेमी को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना बारपेटा जिले के नगांव स्थित बाउसी बनिकांता ककाती (बीबीके) कॉलेज के सामने हुई. पुलिस के मुताबिक, हत्या की आरोपी लड़की की पहचान रुनुमा अहमद के रूप में हुई है. वह बीबीके कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है. रुनुमा को जानने वाले कुछ लोगों ने बताया कि वह मोहिदुल इस्लाम के साथ 'रिलेशनशिप' में थी.
प्यार-इश्क और मोहब्बत अगर ये हद से पार हो जाए तो वहां अपराध जन्म लेता है. क्योंकि अगर इसी प्यार में धोखा हो या फरेब तो उसका अंत बेहद खौफनाक होता है. एक ऐसा दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक प्रेमिका को प्रेमी की बेवफाई इस कदर नागवार गुजरी कि उसने हत्या जैसी संगीन घटना को अंजाम देने का प्लान बना लिया. फिर क्या बैग में धारदार छुरा लेकर अपने बेवफा प्रेमी से मिलने निकल पड़ी और उसके बाद जो हुआ उससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
असम के नगांव में प्रेम में धोखा खाई हुई एक लड़की ने सोमवार को दिनदहाड़े अपने प्रेमी को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना बारपेटा जिले के नगांव स्थित बाउसी बनिकांता ककाती (बीबीके) कॉलेज के सामने हुई. पुलिस के मुताबिक, हत्या की आरोपी लड़की की पहचान रुनुमा अहमद के रूप में हुई है. वह बीबीके कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है. रुनुमा को जानने वाले कुछ लोगों ने बताया कि वह मोहिदुल इस्लाम के साथ 'रिलेशनशिप' में थी.
यह भी पढ़ें:- बेंगलुरू: 10वीं कक्षा की लड़की पर चढ़ा इश्क का ऐसा बुखार, रेत डाला बाप का गला
तीन दिन पहले मोहिदुल ने दूसरी लड़की से शादी कर ली. अनुमान लगाया जा रहा है कि रुनुमा प्रेमी की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने मोहिदुल का कत्ल कर दिया. पुलिस ने बताया कि रुनुमा ने मोहिदुल को सोमवार को मिलने के लिए कॉलेज में बुलाया. मोहिदुल एक दोस्त के साथ पहुंचा. तीनों के बीच कुछ देर बातचीत चली.
बाद में रुनुमा ने मोहिदुल के दोस्त से कहा कि कुछ निजी बातें करनी हैं, इसलिए वह यहां से हट जाए. दोस्त जैसे ही उस जगह से हटा, रुनुमा ने अपने बैग से चाकू निकालकर मोहिदुल के पेट में घोंप दिया. स्थानीय लोग मोहिदुल को तुरंत एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ( इनपुट्स आईएएनएस )
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).