देश

राजस्थान के बाड़मेर की चौहटन पहाड़ी पर पलटा एयरफोर्स का ट्रक, 3 जवानों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को बाड़मेर के चौहटन पहाड़ी हिल टॉप सड़क से सेना की एक गाड़ी गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी में कुल 8 जवान सवार थे.

राजस्थान के बाड़मेर की चौहटन पहाड़ी पर पलटा एयरफोर्स का ट्रक, 3 जवानों की मौत
बाड़मेर में वायुसेना का ट्रक खाई में गिरा (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर में भारतीय वायुसेना की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को बाड़मेर (Barmer) के चौहटन पहाड़ी हिल टॉप सड़क से सेना की एक गाड़ी गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी में कुल 8 जवान सवार थे. हादसे के बाद गाड़ी में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया और जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त हुई एयरफोर्स (Air Force) की गाड़ी असल में एक टाटा ट्रक था जो हिलटॉप पर चल रहे कार्य की निगरानी करने गया था. बताया जा रहा है कि ट्रक क्षतिग्रस्त सड़क से गुजर रहा था तभी अचानक पलटकर पहाड़ी से लड़क गया. यह भी पढ़े-भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई Su-30 असम में दुर्घटनाग्रस्त,दोनों पायलट सुरक्षित

वही इस हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जवानों को बाहर निकाला गया. अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू हो गया है. फिलहाल दुर्घटनाग्रस्‍त हुए ट्रक को खाई से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).