महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने काटा दिग्गज प्रकाश मेहता का टिकट तो कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पार्टी प्रत्याशी पराग मेहता की गाड़ी पर किया हमला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिव करने के लिए शुक्रवार आखिरी दिन है. इस बीच, घाटकोपर ईस्ट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पराग शाह की कार में कथित तौर पर 6 बार के बीजेपी विधायक प्रकाश मेहता के समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ किया गया है. दरअसल, बीजेपी ने इस बार प्रकाश मेहता को टिकट नहीं दिया है.