केंद्र सरकार पर राहुल महाजन ने साधा निशाना- मंदी, महंगाई, बेरोजगारी और जीडीपी को लेकर कही ये बात
बीजेपी के दिवंगत कद्दावर नेता प्रमोद महाजन के बेटे और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रह चुके राहुल महाजन ने मोदी सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- अर्थव्यवस्था, नौकरियाँ, महंगाई, GDP सभी का जवाब ‘राष्ट्रवाद’ नहीं हो सकता. आलोचना और समीक्षा लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है.