राबड़ी देवी ने हैदराबाद एनकाउंटर का किया समर्थन, कहा- महिलाओं के खिलाफ बिहार में भी बढ़ रहा अपराध, चुप बैठी है नीतीश सरकार
हैदराबाद एनकाउंटर पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, 'प्रशासन और सरकार ने जो काम किया उसी तरह से पूरा देशभर में कार्रवाई करना चाहिए और जो मुजफ्फरपुर बाल गृह में हुआ उसका आज तक किसी को सजा नहीं मिला है. जांच-पड़ताल बढ़िया से नहीं हो रहा है. बक्सर में भी जिंदा जला देने वाला कांड हुआ है, उस पर भी कार्रवाई होना चाहिए लेकिन सरकार चुपचाप बैठी हुई है.'