बॉलीवुड

Dabangg 3 Song Naina Lade Video: 'दबंग 3' से सलमान खान के सॉन्ग 'नैना लड़े' का वीडियो हुआ रिलीज

फिल्म 'दबंग 3' के मेकर्स ने 'नैना लड़े' के वीडियो के साथ इस सीजन को अधिक खास बना दिया हैं. आज रिलीज किये गए वीडियो में प्रशंसकों को चुलबुल पांडे की मासूमियत से भरपूर प्रेम कहानी से अधिक करीब से रूबरू करवाया गया हैं जिसने हमें फिल्म के प्रति अधिक उत्साहित कर दिया है.

Dabangg 3 Song Naina Lade Video: 'दबंग 3' से सलमान खान के सॉन्ग 'नैना लड़े' का वीडियो हुआ रिलीज
'दबंग 3' का सॉन्ग 'नैना लड़े' (Photo Credits: Youtube)

Dabangg 3 Song Naina Lade Video: फिल्म 'दबंग 3' के मेकर्स ने 'नैना लड़े' (Naina Lade) के वीडियो के साथ इस सीजन को अधिक खास बना दिया हैं. आज रिलीज किये गए वीडियो में प्रशंसकों को चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey) की मासूमियत से भरपूर प्रेम कहानी से अधिक करीब से रूबरू करवाया गया हैं जिसने हमें फिल्म के प्रति अधिक उत्साहित कर दिया है. ये भी पढ़ें: सलमान खान की दबंग 3 को लेकर उनके पिता सलीम खान ने कहा ‘यह फिल्म गई बेटा’

चुलबुल पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है और लिखते है,"Dekhiye maasoom si Khushi ka beautiful sa gaana, #NainaLade"

सलमान खान और सई के साथ मासूमियत से भरपूर रोमांस की शुरुआत करते हुए, इस गाने के रमणीय लिरिक्स ने निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षित कर लिया हैं. वही, सोशल मीडिया पर यह गाना रिलीज के बाद से ट्रेंड कर रहा है. नजीतन, गाने को रिलीज के 30 मिनट के भीतर एक लाख बार देखा जा चुका है!

सभी गानों का ज्यूकबॉक्स पहले ही रिलीज किया जा चुका है लेकिन इस वीडियो में आपको चुलबुल और खुशी की प्रेम कहानी के बारे में अधिक गहराई से जानने का मौका मिलेगा. यह एक उत्साही और भावुक गीत है जो आपको निश्चित रूप से चुलबुल पांडे की ज़िंदगी के अतीत के बारे में जानने के लिए अधिक जिज्ञासु कर देगा.

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2019 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).