बॉलीवुड

TikTok पर है इन हिट भोजपुरी गानों की धूम, लोगों ने बनाये ये मजेदार Videos

भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच हमेशा से रहा है और अब सोशल मीडिया पर भी ये गानें अपनी धूम मचा रहे हैं. टिक टोक एप पर भोजपुरी गानों पर लोग वीडियोज बनाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं और उनके वीडियोज काफी वायरल भी हो रहे हैं.

TikTok पर है इन हिट भोजपुरी गानों की धूम, लोगों ने बनाये ये मजेदार Videos
भोजपुरी गानों पर लोगों ने बनाये टिक टोक वीडियोज (Photo Credits: Youtube)

TikTok Bhojpuri Videos: भोजपुरी फिल्में (Bhojpuri Films) और इसके गानें हमेशा से काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं. रीजनल सिनेमा की जब बात की जाए तो भोजपुरी फिल्मों की अपनी ही लोकप्रियता है और इसकी भारी संख्या में ऑडियंस देखने को मिलती है. भोजपुरी फिल्मों के डायलॉग्स जहां लोगों द्वारा खूब पसंद किये जाते हैं वहीं इन फिल्मों के गानें सबसे ज्यादा वायरल (Viral) रहते हैं और उन्हें लोग सुनते हैं. आज के इस दौर में सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन करने और लोगों को अप हुनर दिखाने के लिए कई ऐसे एप्स मौजूद हैं जिसकी मदद से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की जा सकती है. ये भी पढ़ें: TikTok पर वीडियो पोस्ट कर ऐसे कमाएं पैसे, जानें ट्रिक्स

इन दिनों टिक टोक एप (TikTok App) का चलन जोर में है और अब देखा जा रहा है कि इस एप पर भोजपुरी गानों का काफी क्रेज है. लोग न सिर्फ भोजपुरी डायलॉग्स बल्कि भोजपुरी गानों पर टिक टोक गानें बनाकर इस एप पर शेयर कर रहे हैं.

देखें भोजपुरी गानों पर बने ये टिक टोक वीडियोज: 

ये भी पढ़ें: TikTok स्टार हरीम शाह ने पाक विदेश मंत्रालय के अंदर बॉलीवुड गाने पर बनाया वीडियो, इमरान खान का खूब उड़ा मजाक

इनमें भोजपुरी के पॉपुलर स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के गानों पर लोग टिकटोक वीडियोज बनाकर शेयर कर रहे हैं और ये वीडियोज अब खूब वायरल भी हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2019 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).