अफगानिस्तान: काबुल में गुरुद्वारे पर बड़ा आतंकी हमला, 27 सिख श्रद्धालुओं की मौत- मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुबह 7.30 मिनट और उस वक्त हड़कंप मच गया जब आतंकियों ने एक गुरुद्वारे में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस आतंकी हमले में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. आतंकियों ने गुरुद्वारे को अपना निशाना उस वक्त बनाया सिख समुदाय के सैकड़ों लोग प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक इस आतंकी हमले में तकरीबन 11 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय चैनलों के मुताबिक तीन आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था. जिसमें एक को सेना ने मार गिराया है, जब दो से मुठभेड़ जारी है. इस इलाके में सिख समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है. फिलहाल इस आतंकी हमले को इस्लामिक स्टेट हमला किया है.