कोरोना का कहर: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के कार्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर कोविड-19 से संक्रमित
कोविड-19 का प्रकोप देश में रोजाना बढ़ रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखते हुए ही देश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया गया है. कोरोना का डंक अब आम जनता के बाद डॉक्टरों, सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों तक पहुंचता दिखाई पड़ रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.