सलमान खान के फार्म हाउस से जैकलीन फर्नांडीज ने बनाई शॉर्ट फिल्म, दबंग ने सोशल मीडिया पेज पर किया रिलीज
इस वीडियो में जैकलीन सलमान के फार्म हाउस पर इस लॉकडाउन में कैसे समय बिता रही है? उनकी डेली लाइफ कैसी है? ये सब कुछ इस वीडियो में देखने को मिल रहा है.
लॉकडाउन के चलते जैकलीन फर्नाडिज (Jacqueline Fernandez) भी सलमान खान के फार्म हाउस पर रुकी हुई हैं. जैकलीन की कई फोटो और वीडियो सलमान के फार्म से सामने आती रहती हैं. जिन्हें जैकलीन अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब जैकलीन ने सलमान खान (Salman Khan) के फार्म हाउस पर रहते हुए अपनी डेली रूटीन को लेकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है. जिसे खुद सलमान ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है.
इस वीडियो में जैकलीन सलमान के फार्म हाउस पर इस लॉकडाउन में कैसे समय बिता रही है? उनकी डेली लाइफ कैसी है? ये सब कुछ इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. 3.48 मिनट के इस वीडियो में सलमान तो कही नजर नहीं आ रहे हैं. लेकिन उन्होंने जैकलीन के इस वीडियो को अपने पेज पर जरूर शेयर किया है.
आपको बता दे कि इससे पहले जैकलीन फर्नांडीज की सलमान एक फोटो शेयर की थी. जिसमें वो वर्कआउट करते सलमान को चोरी छिपके शूट कर रही थी. जिसके बाद सलमान ने उस फोटो को अपने इंस्टा पर शेयर किया था.
जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म मिसेज सीरियल किलर भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं. हालांकि इस फिल्म बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है. लेकिन सलमान के घर बनाया गया जैकलीन का वीडियो वाकई कमाल का है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

